फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG ने जनचौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक, हरैया में की रात्रि गश्त

रोहित सिंह Updated Sun, 14 Sep 2025 07:04 PM IST

डीआईजी संजीव त्यागी ने शनिवार रात थाना हरैया क्षेत्र में जनचौपाल आयोजित कर लोगों को ड्रोन संबंधी अफवाहों से सचेत किया और ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023 की जानकारी दी। बताया कि ड्रोन उड़ाने से पूर्व थाने में पंजीकरण तथा विवाह, धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन या सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण हेतु अनुमति लेना अनिवार्य है। ड्रोन का अवैध उपयोग दण्डनीय अपराध है, जिस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ड्रोन उड़ान की सूचना पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें