बस्ती शहर में दुर्गा पूजा का उल्लास है। शाम होते ही शहर के पूजा पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठते हैं। पंडालों की भव्य सजावट और आकर्षक प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे हैं। पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।