सल्टौआ ब्लॉक के महादेवा घाट पर जन सहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण को लेकर सोमवार को घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में सल्टौआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर नदी तट की साफ-सफाई की।