फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भोलेनाथ का प्रतिदिन हो रहा श्रृंगार

Rohit Singh Updated Sat, 30 May 2026 05:55 PM IST

बाबा बेहिल नाथ का सिद्ध मंदिर पर प्रतिदिन भगवान भोले नाथ का श्रृंगार किया जा रहा है। यह आयोजन 15 जून तक लगातार चलेगा। मलमास माह में बेहिल नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन जलाभिषेक किया जा रहा है। प्रत्येक सोमवार को यहां मेले जैसा दृश्य हो जाता है। सैकड़ों लोग कथा, रामायण, रुद्राभिषेक आदि कराने पहुंच रहे है। मान्यता है कि भोलेनाथ यहां आने वाले भक्तों की मुरादें अवश्य पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि व श्रावण मास में मंदिर परिसर में विशाल मेला लगता है। पुजारी गिरिजेश गोस्वामी ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन लोग दर्शन के लिए आ रहे है। इस वजह से सुबह से लगायत शाम तक भीड़ लगी रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें