कप्तानगंज थाने के बैदोलिया अजायब निवासी अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव को अपहृत करके हत्या करने के केस में फरार आरोपी आदित्य यादव को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हर्रैया थाने के किशुनपुर निवासी आदित्य को पुलिस ने सोमवार तड़के ढाई बजे उसके गांव से पकड़ा। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया था।