थाना हर्रैया की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भिटियहवा मोड़ के पास से बुधवार को दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.300 किलोग्राम अवैध गांजा और 550 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से उन्हे जेल रवाना कर दिया गया।