बरेली में चोरों का गिरोह सक्रिय है। रामपुर गार्डन निवासी मानवेंद्र यादव ने कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। उन्होंने बताया कि वह 12 दिसंबर को करगैना जा रहे थे। चौपुला पुल के पास एक शख्स ने कार को रुकवाया। वह शीशा खोलकर उससे बात करने लगे। तभी दूसरी ओर से आए अन्य व्यक्ति ने उनकी कार के डैशबोर्ड पर रखा मोबाइल उठा लिया। फिर दोनों कार से भाग गए। शहर में गिरोह कारों के टायर तक चोरी कर रहा है। दो मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। राजेंद्र नगर के व्यापारी गौरव गुप्ता ने बताया कि रविवार रात उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार सुबह देखा तो स्टेपनी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रात तीन बजे कार में कुछ लोग आए और स्टेपनी खोलकर ले गए। प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।