बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में गांव डूंगरपुर देहात निवासी 58 वर्षीय रामदास की हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। किसी ने धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।