फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विवादित टिप्पणी के आरोप में नूपुर जे. शर्मा के खिलाफ दी तहरीर, मुस्लिम जमात ने की कार्रवाई की मांग

नूपुर जे. शर्मा के खिलाफ बरेली के थाने में शिकायत दी गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर उनके खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक वेबसाइट की संपादक नूपुर जे. शर्मा ने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ की शान में गुस्ताखी की है। उनके बयान से मुस्लिम समाज के लाखों लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। इसलिए नूपुर जे. शर्मा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि कट्टरपंथी विचारधारा के लोग ऐसी भड़काऊ टीका टिप्पणी भविष्य में न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें