लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों ने कब्जा कर लिया। इससे आरक्षित श्रेणी की इस सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया। लग्जरी ट्रेन की हालत जनरल कोच से भी बदतर हो गई। ट्रेन में यात्रा कर रहे संचित नाम के यात्री ने क्षमता से कई गुना ज्यादा भीड़ के कारण ट्रेन की दुर्दशा की वीडियो बनाकर एक्स के जरिये डीआरएम समेत उच्च अधिकारियों के साथ साझा करते हुए शिकायत की।