जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। सहकारिता मंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक कई कार्यक्रम होंगे। इस दौरान जिलों और संसदीय क्षेत्रों में पदयात्रा से पूर्व स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि होंगे। नशामुक्त भारत की शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन होगा।