बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास दो बच्चे सोमवार सुबह रेल इंजन से कट गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बच्चे पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे थे। रेल इंजन के चालक ने कई बार हॉर्न बजाया। यहां तक कि आसपास मौजूद लोगों ने आवाज भी दी, लेकिन दोनों मोबाइल देखने में मशगूल रहे। दर्दनाक हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।