बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने दो लाख रुपये की लूट का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हुआ, जबकि तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने लूटे गए दो लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। यह लूट 30 अक्तूबर 2026 को भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई थी। शनिवार तड़के मनहेरा पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में आरोपी एहसान अली घायल हो गया। उसके दो साथी विनीत गंगवार और मोनिश अली भी गिरफ्तार किए गए।