बरेली कॉलेज में छात्रवृत्ति के आवेदन जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को आवेदन जमा करने के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। इसके कारण छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है।