प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार सुबह बरेली पहुंचे। उन्होंने एसआईआर फार्म भरवाने की ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बीएलओ सर्वेश गंगवार (सहायक शिक्षक) के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना दी। अजय राय ने इस दौरान भाजपा की प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि यहां आकर उन्हें जानकारी हुई कि शिक्षक सर्वेश की पत्नी की तीन महीने पहले ही कैंसर से मौत हो चुकी है। इनके दो छोटे बच्चे हैं। अजय राय ने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए ताकि मृतक शिक्षक के बच्चों का जीवन यापन हो सके।