फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: बरेली के 3,835 बूथों पर विशेष अभियान, फार्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़

बरेली में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के क्रम में रविवार जिले के सभी 3,835 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। बूथों पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) उपलब्ध हो गए थे। इन लोगों ने शाम 4:30 बजे तक आमजन से मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति प्राप्त किए। जिले में 2.20 लाख नो-मैपिंग वाले वोटर हैं। इनके अलावा 3.58 लाख वे मतदाता हैं, जिनके विवरण में ड्रॉफ्ट मतदाता सूची त्रुटिपूर्ण हैं। ऐसे वोटरों पर बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन अधिकारी कार्य कर रहे हैं। नो-मैपिंग व त्रुटिपूर्ण विवरण वाले वोटरों को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने को नोटिस दी गई हैं। जिसके जवाब दाखिल करने के लिए बूथों पर भीड़ रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के नाम (मृतक, स्थानांतरित-अनुपस्थित) मतदाता सूची में कट गए हैं अथवा वह लोग जो गणना प्रपत्र बीएलओ के पास नहीं जमा कर पाए हैं, उनके नामों की सूची को बीएलओ के पास मौजूद हैं, आमजन देख सकते हैं। बीएलओ के पास फार्म-6, 7 एवं फार्म-8 उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें