बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में मिजोरम और बिहार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसके बाद बिहार और मिजोरम के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। बता दें कि यह 15 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।