फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में स्कूल संचालिका ने पड़ोसी पर लगाया राष्ट्रगान के विरोध का आरोप, जांच में झूठा निकला मामला

बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की संचालिका ने पड़ोसी पर राष्ट्रगान का विरोध करने का आरोप लगाया है। किला थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की तो मामला एक ही समुदाय के दो गुटों में तनातनी का निकला। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि स्कूल संचालिका शबीना स्कूल के पास की जमीन खरीदना चाहती थीं। यह जमीन मुस्तफा मियां की है। उन्होंने बेचने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों में मनमुटाव है। इसी मामले को शिकायतकर्ता ने बढ़ा-चढ़ाकर सनसनीखेज बनाने का प्रयास किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने स्कूल संचालिका को उकसाया और इस प्रकरण को राष्ट्रगान से जोड़कर पेश किया। इन लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें