फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद वरुण गांधी के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी के मद्देनजर वह देहरादून से किच्छा बॉडर होते हुए बहेड़ी पहुंचे। मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने उनकी आगवानी की। बहेड़ी नगर, बाईपास, नैनीताल रोड, रिछा स्टेशन, गुडवारा, हसनपुर में उनका हुआ। त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। वरिष्ठ नेताओं के सामने ही कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष कामाक्षी शर्मा, डॉ प्रमोद शर्मा, नगरध्यक्ष सुनील रस्तोगी, अरूण गंगवार, सुरेश गंगवार, महेश शर्मा, देवेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें