बरेली के सुभाषनगर के सनईया में भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने युवती की हत्या कर शव को अपने ही घर में दफन कर दिया। चार फीट गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी गायब थी। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया। सख्ती से पूछताछ करने पर वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है उसने हत्या किस वजह से की है।