बरेली में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ग्रामीण खेल लीग जोनल प्रतियोगिताओं का आगाज मंगलवार को इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई खेल मैदान में हुआ। यह छह फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग बिजनौर और शाहजहांपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। बता दें कि मंगलवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसके साथ ही सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका वर्ग भारोत्तोलन के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।