फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेवानिवृत्त प्रवक्ता की मौत के बाद फर्जीवाड़ा कर बेटा 16 साल तक लेता रहा पेंशन, अब होगी वसूली

बरेली में सेवानिवृत्त प्रवक्ता की मौत के बाद उनका बेटा 16 वर्षों तक पेंशन लेता रहा। उसने फर्जीवाड़ा कर पिता को जीवित दर्शाया और विभाग को 60 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बीते वर्ष दो सितंबर को आरोपी कथित पिता के साथ जीवन प्रमाण के लिए पहुंचा था तो कर्मचारियों को शक हुआ। जिसे वह पिता बता रहा, उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी, जबकि आरोपी की उम्र 74 साल है। जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि बदायूं के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त पिता सोहन लाल शर्मा की मृत्यु के बाद उनका बेटा उमेश भारद्वाज पेंशन लेता रहा। वह पेंशन की रकम लेने के लिए एक रिश्तेदार को पिता बताता रहा। जबकि उसके पिता की मौत 19 सितंबर 2008 को हो गई थी। कोषागार, बैंककर्मी और राजस्व विभाग की मिलीभीगत से पेंशन निकालता रहा। उसके पिता की जन्मतिथि 13 जनवरी 1919 थी। अब उनकी उम्र 105 वर्ष होने पर कोषागार के कर्मियों को आशंका हुई तो जांच की गई। प्रकरण की जांच और दस्तावेजों के मिलान के बाद मामला फर्जी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें