फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरा यात्री, आरपीएफ के सिपाही ने ऐसे बचाई जान

इज्जतनगर रेल मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री पैर फिसलने से नीचे गिर गया। वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच फंस गया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के सिपाही ने दौड़कर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला और चलती ट्रेन में ही उसे चढ़ा दिया। घटना काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की है। शुक्रवार रात बाघ एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। कुछ देर ठहराव के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। वह पायदान से फिसल कर प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच फंस गया। यह देखकर आरपीएफ सिपाही ने दौड़कर उसे खींचकर बाहर निकाला और चलती गाड़ी में ही चढ़ा दिया। ड्यूटी के दौरान आरपीएफ सिपाही की सतर्कता से उस यात्री की जान बच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें