फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: उर्स के बाद भीड़ उमड़ी तो धरे रह गए रेलवे के इंतजाम, जंक्शन पर दिखी अव्यवस्था

बरेली में उर्स के मद्देनजर जंक्शन पर पहले से अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं। उर्स विशेष गाड़ियों के संचालन के अलावा 25 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया। जंक्शन पर न रुकने वाली छह सुपरफास्ट गाड़ियों को भी शनिवार को अतिरिक्त ठहराव दिया गया। ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच के साथ चार अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए। इसके बाद भी भीड़ उमड़ी तो व्यवस्थाएं और सुरक्षा नियम तार-तार हो गए। रेलवे ने जंक्शन समेत बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों पर उर्स को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। जंक्शन पर छह स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और तीन जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) भी लगाई हैं। मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया में सहायता बूथ स्थापित किए गए, लेकिन यह व्यवस्थाएं भीड़ के दबाव में धरी रह गईं। इस बीच रेलकर्मी जायरीन को गाड़ियों, प्लेटफॉर्म और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते रहे। आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीमों के साथ सुरक्षा के लिहाज से सिविल पुलिस को भी तैनात किया गया। इसके बाद भी कुल के बाद देर शाम तक जंक्शन पर अव्यवस्थाएं नजर आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें