बरेली में रविवार को ईसाइयों की पुलिया से लेकर मालियों की पुलिया के बीच लगने वाले अवैध बाजार पर रविवार को पुलिस व नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। रविवार को सुबह हर सप्ताह की तरह फड़ रोड किनारे सजने लगे। इसी दौरान नगर निगम की अतिक्रमण टीम व यातायात पुलिस पहुंचे गई। अतिक्रमण टीम को देखते ही फड़ लगाने वाले लोग इधर-उधर सामान लेकर भागने लगे। टीम से मालियों की पुलिया से अभियान की शुरुआत की। टीम ने रोड पर लगे कई लोगों का सामन जब्त कर लिया, रोड पर रखे एक खोखो को जेसीबी से उठा लिया। टीम जैसे-जैसे ईसाइयों की पुलिया की ओर बढ़ती जार रही थी वैसे लोग अपना सामान लेकर रोड से हटा रहे थे। टीम ने कई जगह लगे होल्डिंग को भी हटा दिया। ट्रैफिक पुलिस ने रोड किनारे खड़ी कई गाड़ियों का चालान भी किया। अमर उजाला ने आठ दिसंबर के अंक में संडे बाजार को लेकर अभियान चलाया था, साथ ही रोड पर लगे लंबे जाम के साथ लोगों की परेशानी को भी बताया था। जिसमें बाद पुलिस व नगर निगम से कार्रवाई की बात कही थी। रविवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर अतिक्रमण को हट दिया। संडे बाजार के अलावा टीम ने कोतवाली, जिला अस्पताल, कुतुबखाना का भी अतिक्रमण हटाया। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि रोड किनारे किसी भी तरह का अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा। कार्रवाई जारी रहेगी।