रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 13 महाविद्यालयों के लगभग 30 महिला/पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव सुनीता यादव व सह-क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह मौजूद रहे। क्रीड़ा परिषद सचिव प्रो. एसएस बेदी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। समापन समारोह में अतिथियों की ओर से विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।