बरेली में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग की जिला स्तरीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 वर्ग में वंश राठौर, अरुण, फैजान अली, पंकज, अनिरुद्ध पाल, मोहित का टीम में चयन हुआ। अंडर-19 में मो. कासिम, आयुष गुप्ता, रितिक राजपूत, विशाल सागर को टीम में चुना गया। प्रतियोगिता में बरेली इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया, विष्णु इंटर कॉलेज, भारत इंटर कॉलेज, जय नारायण इंटर कॉलेज आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बरेली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. राजीव कुमार शर्मा, खेल अध्यापक अवधेश शर्मा, कोच हरि शंकर आदि उपस्थित रहे।