बरेली के केंद्रीय कारागार-दो में बृहस्पतिवार से ओपन जिम शुरू हो गया। डीआईजी जेल ने इसका शुभारंभ किया। डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने कहा कि ओपन जिम की सुविधा से बंदियों को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि ओपन जिम जेल प्रशासन की ओर से बंदियों के पुनर्वास और सुधार की दिशा में की गई पहल है। सभी अधिकारियों ने जिम परिसर का निरीक्षण किया और संचालन करने वाली टीम को दिशा-निर्देश दिए। यहां जेलर संजय कुमार, रतन कुमार, शैलेश कुमार सिंह समेत जेल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।