बरेली की मिशन मार्केट में सोमवार रात नशे में धुत युवकों ने कार से दुकान बंद कर रहे बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी घायल हो गए, साथ ही उनकी स्कूटी में आग लग गई। तीन दुकानों ने भी आग पकड़ ली। सूचान पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते इस आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आरोपी कार लेकर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस कार व इसमें मौजूद लोगों का पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी से देखा जा रहा है कि कार किस ओर गई है। उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।