बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम फेस टू में शनिवार शाम कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी मुसब्बिर को 36 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट का एक और मुकदमा भी दर्ज किया है।