फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप बोले- छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों को मिलेगा लाभ

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हॉउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जो बच्चे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रहे गए हैं, उनके लिए दोबारा पोर्टल चालू कर प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें लाभान्वित करने को मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण अभी तक 31 मार्च तक पूरा होता था। लेकिन, इस बार छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण दो अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसके लिए 2,825 करोड़ रुपये का बजट पहले से ही स्वीकृत है। ओबीसी वर्ग में शादी अनुदान योजना में एक लाख से अधिक निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद की व्यवस्था है। ट्रिपल-सी ओ लेवल में दो ऐसे प्रशिक्षण हैं, जिनमें ओबीसी बच्चों को प्रशिक्षण देकर केंद्र व राज्य सरकार में नौकरी के लायक बना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें