बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा और सरकार पर जमकर निशाना साधा। तौकीर ने कहा कि रसूल आजम के लिए आई लव मोहम्मद कहने पर जुर्म बना दिया गया है। इस पर मुकदमे लिखा जा रहे हैं। धर्म परिवर्तन के नाम पर एक तरफा कार्रवाई की जा रही है जबकि मुस्लिम बहन बेटियों को धर्म परिवर्तन करने वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता। अब हद हो चुकी है।