फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना तौकीर रजा बोले- मैं कहीं पर भी नमाज पढ़ूं... कोई रोक नहीं सकता

बरेली में इत्तेहाद-एमिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने ईद के बाद संभल जाने का एलान किया। उन्होंने शनिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि वह ईद के बाद संभल जाएंगे। सीओ संभल के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर तौकीर रजा ने कहा कि सड़क पर नमाज नहीं होती है। ईद और जुमे की नमाज मस्जिद में ही होती है। जमात के साथ होती है। अगर मुस्जिद में जगह नहीं बची तो सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए दो या पांच मिनट के लिए खड़ा भी हो गया तो यह मेरा देश है। मैं कहीं पर ही खड़े होकर नमाज पढ़ूंगा। मुझे नमाज पढ़ने से कौन रोक सकता। मौलाना कहा कि हम तुम्हें पूजा करने से नहीं रोकते। हम तुम्हारे रास्ते की रुकावट नहीं बनते हैं तो हमारे मजहबी मामलों में दखल करोगे तो अब इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें