फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कसा तंज, जानिए क्या कहा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने तंज कसा है। मौलाना ने बुधवार को कहा कि अखिलेश यादव पूरे पांच साल सीतापुर जेल जाने में हिचकते रहे। आजम खां की खैरियत पूछने के लिए नहीं गए। लखनऊ से 120 किलोमीटर सफर करना उनके लिए दुश्वार था। अब जब आजम खां से जेल बाहर आ गए हैं तो 300 किमी का सफर कर रामपुर पहुंच गए। वहां अखिलेश यादव ने आजम खां से मुलाकात की, लेकिन उनको मनाने में नाकाम रहे। मौलाना ने तंज कसते हुए कहा- बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें