ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मुसलमान के नाम पर जिस तरह के आतंकवादी संगठन बने हुए हैं, यह इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला जालिमाना और कायराना करतूत है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पाकिस्तान में आतंकवाद को संरक्षण दिया जाता है। वहां हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों की सरपरस्ती की गई। यही वजह है कि पाकिस्तान दहशत फैलाने के लिए आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मौलाना ने केंद्र सरकार की मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र में इस मामले को उठाया जाए ताकि पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा बेनकाब हो। उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह एक न एक दिन पीओके में तिरंगा झंडा जरूर लहराएगा।