भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह का बयान घोर निंदनीय है। इस देश में चंद दिनों से नफरत भरे बयान देने की आदत पड़ गई है। उनका ये बयान नासमझी, नादानी और अज्ञानता पर आधारित है। विधायक की बातों से जाहिर होता है कि उनके दिलो-दिमाग में मुसलमानों के खिलाफ बहुत नफरत भरी हुई है, जबकि वो सबकी विधायक हैं।