ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि 13 फरवरी को शब-ए-बारात है। लोगों को चाहिए कि इस रात में खास तौर पर खुदा की इबादत करें। कुरान शरीफ पढ़ें। अपने सालभर के गुनाहों से छुटकारा हासिल करने के लिए खुदा की बारगाह में माफी मांगें और तौबा करें। इस रात को खुदा अपने तमाम बंदों के गुनाहों को माफ फरमाता है। मौलाना ने कहा कि शब ए बारात पर अक्सर यह देखा गया है कि नौजवान लड़के सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं, जिससे कई तरह के खतरों को मोल लेना है। इस तरह का हुड़दंग और स्टंटबाजी नौजवान कतई न करें, ये नाजायज़ है और कानूनी तौर पर भी जुर्म है।