ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने यूसीसी को एकतरफा बताया और कहा कि अगर शरीयत के खिलाफ होगा तो मुसलमान यूसीसी को मानने के लिए बाध्य नहीं होगा।