ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि महाकुंभ मेले की व्यवस्था और इंतजाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छे अंदाज में किए हैं। करोड़ों लोगों की व्यवस्था करना कोई मामूली काम नहीं है। मौलाना ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप), अखाड़ा परिषद और साधु-संतों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ की। साथ ही, यह भी कहा कि महाकुंभ मेले से साधु-संतों को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और जुल्म-ज्यादती के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।