फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, काफी सामान जला

बरेली के बहेड़ी में नैनीताल रोड स्थित नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार देर रात अज्ञात कारण से आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस का गोदाम है। रात 12:30 बजे लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गोदाम के स्वामी सुभाष अरोड़ा ने बताया कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस आग बुझाने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें