बरेली में शुक्रवार को होली पर जश्न मनाने के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। यह वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी कतार से छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे। दोनों होली खेल रहे थे। नशे की हालत में उनमें कुछ कहासुनी हुई थी। आरोपी को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।