फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला के कुंडल छीनने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jan 2026 02:53 PM IST

बरेली के कोतवाली थाना की पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र के बालाजी धाम गौशाला वाली गली निवासी दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक अंकित ने 19 जनवरी को अयूब खां चौराहे पर स्कूटी सवार महिला के कान का कुंडल झपटा था। अंकित से तमंचा-कारतूस, एक कुंडल, 5570 रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें