फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मामूली बात पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया पथराव-तोड़फोड़, पांच लोग घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 11:10 AM IST

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में शुक्रवार रात मामूली बात पर समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पथराव करने के साथ तोड़फोड़ की। लोगों को लाठी-डंडे से पीटा। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीआरडी जवान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने 50 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें