फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना तौकीर रजा पर भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात

बरेली में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा देश के बहुसंख्यक समाज को हिंदू आतंकवादी कह रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हर मुसलमान आतंकवादी नहीं, फिर भी अधिकतर आतंकवादी मुसलमान ही क्यों होते हैं?’ मौलाना के बयान पर पलटवार करते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत का बहुसंख्यक समाज सहिष्णु है। वह संविधान और न्याय प्रणाली व्यवस्था के प्रति आस्था रखता है, वरना बहुसंख्यक भी मौलाना की हर क्रिया-प्रतिक्रिया का जवाब अच्छे से देना जानते हैं। बता दें कि बरेली के श्यामगंज में हुए बवाल को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कर आरोप लगाया था कि हमारे लोगों पर हिंदू आतंकवादियों ने पत्थर चलाए थे। भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा न्यायालय के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। उनको न तो देश के संविधान पर भरोसा है, न ही न्याय प्रणाली पर। उनका उद्देश्य सिर्फ देश-प्रदेश का माहौल खराब करना है। युवाओं को बरगलाकर दंगे कराना है। मगर अब उनकी मानसिकता को परवान नहीं चढ़ने दिया जाएगा। जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, धर्म को आधार बनाकर दो समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिश होती है। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि धर्म को आधार बनाने की बात इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि हर बार जुमे के दिन ही ये सब किया जाता है। इस दिन मुस्लिम नमाज अदा करते हैं। उनकी आड़ में कुछ खुराफाती उपद्रव करते हैं और घटना को सांप्रदायिक रंग दे दिया जाता है। मगर अब मुस्लिम भी उपद्रवियों की मानसिकता को समझ चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें