ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर वक्फ संशोधन बिल को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बिल का समर्थन करते हैं। वक्फ की तर्ज पर सरकार को सनातन बोर्ड का गठन भी करना चाहिए। मौलाना ने आगे कहा कि गत वर्षों हरिद्वार की तरह अगर देश के किसी हिस्से में धर्म संसद बुलाई गई और उसमें मुसलमानों के खिलाफ गलत भाषणबाजी हुई तो मुसलमान जरूर जवाब देगा।