बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र निवासी परिवार के लोगों ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पीड़ित प्रणव शर्मा की ओर से सुभाष नगर थाने में दिनेश चंद्र शर्मा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सीमा और मां पर पड़ोस दिनेश शर्मा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट की। प्रणव ने बताया कि दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा था। इसी रंजिश में उसने उनके परिवार पर हमला कर दिया।