फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में सिर चढ़कर बोला अमर उजाला दीवाली कार्निवल का जादू, जमकर थिरके शहरवासी

मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 10:03 AM IST

बरेली में अमर उजाला व महिसुधा की ओर से डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित दिवाली कार्निवल की दूसरी शाम शहरवासियों के नाम रही। सोमवार को मेले का शुभारंभ एसपी सिटी मानुष पारीक ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से लगाया गया यह मेला आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। एसएसवी इंटर कॉलेज व द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों का आगाज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जादूगर अंकुर ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। एक कपड़े को तिरंगा बनाया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। जोश बैंड ने लोगों को जमकर झुमाया। डीजे के साथ कलाकार ने दर्शकों के बीच आकर जमकर डांस व मस्ती की। रात तक गानों का सिलसिला चलता रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें