फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बैंड की धुन पर निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

बरेली में श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को सिकलापुर स्थित श्रीजगन्नाथ स्वामी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकली। महाप्रभु, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग नगर भ्रमण के लिए निकले। इस मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा से पूर्व शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ का अभिषेक व हवन तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास ने किया।। यात्रा का शुभारंभ वन व पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, संरक्षक व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आरती करके किया। रथ यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर आयुर्वेदिक कॉलेज साहू गोपीनाथ, फर्नीचर मार्केट के पीछे से होते हुए पटेल चौक, नावल्टी से रोडवेज पर संपन्न हुई। चंदौसी से नगाड़ो का बैंड, बरेली के बैंड के साथ निकली यात्रा में युगल सरकार की झांकी, सीता राम सरकार की झांकी, और श्री राधा संकीर्तन मंडल का संकीर्तन मंडल रास्ते भर भजनों से श्रद्धालुओं को रिझाते रहे। रास्ते में लोगो ने जगह जगह पुष्प वर्षा एवं आरती करके रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के उपरांत मंदिर में भंडारा किया गया, जिसमे श्रद्धांलु ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, बड़ी बमनपुरी स्थित नृसिंह मंदिर में भी रथयात्रा निकाली गई। आलमगीरी गंज स्थित बरगद वाला मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें