बरेली में दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विकास भवन में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत राजनीति नहीं करती है। हर वर्ग की आवाज है। जिसका प्रमाण साल दर साल जनता देख रही है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जाति की राजनीति करने वालों का वजूद खत्म हो जाएगा।