फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लगातार तीसरे दिन चला बीडीए का बुलडोजर, शाहजहांपुर रोड पर पांच अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

बरेली में शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार को बीडीए की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पांच कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई कर चेतावनी दी गई है। बीडीए वीसी मनिकानंद ए ने बताया कि शाहजहांपुर रोड के गांव मनुपुरिया में मुन्ना, राकेश और जावेद लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र पास कराए कॉलोनी बसा रहे थे। इसी गांव में रईस अहमद करीब पांच हजार वर्गमीटर और किस्मत अली खां छह हजार वर्गमीटर में व मोहम्मद रजा खां गांव मोहनपुर में करीब आठ बीघा में सड़क निर्माण कर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मोहनपुर नकटिया गांव में करीब दस बीघा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कर अवैध निर्माण कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें